MUZAFFARPUR

तेजस्वी नहीं ये हैं तेजप्रताप के असली अर्जुन, लालू यादव की पार्टी का नाम जान चौंक जाएंगे आप

बिहार: बिहार चुनाव के बीच भाई बनाम भाई का मुकाबला देखने को मिल रहा है। ये दोनों भाई कोई और नहीं बल्कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव हैं। दोनों भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव महुआ से चुनावी मैदान में हैं तो वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

सबसे दिलचस्प बात है एक दूसरे के विधानसभा क्षेत्र में दोनों भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं और एक दूसरे को फर्जी भी बता रहे हैं। तेजस्वी जब महुआ पहुंचे तो उन्होंने जनता से साफ लहजे में कहा कि आप लोग कन्फ्यूज़्ड नहीं रहिएगा लालू यादव के उम्मीदवार मुकेश रौशन है औऱ आप लोग लालटेन पर बटन दबाइएगा।

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला

जिसके बाद तेज प्रताप यादव राघोपुर पहुंचे। जहां उन्होंने तेजस्वी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। तेज प्रताप ने तेजस्वी के गढ़ राघोपुर अपने प्रत्याशी प्रेम कुमार के लिए चुनाव प्रचार कर जनता से वोट मांगा। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, हरा झंडा वाला राजद पार्टी फर्जी हैं। असली लालू जी की पार्टी जेजेडी यानी जनशक्ति जनता दल हीं है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि हरा झंडा चयचंद के चक्कर में हैं।

तेजप्रताप यादव के असली अर्जुन कौन?

यही नहीं कभी तेजस्वी को अर्जन और खुद को उनका कृष्ण बताने वाले तेजप्रताप यादव ने अब अपने अर्जुन को बदला लिया है। राघोपुर में उन्होंने यह भी बताया कि वो उनका असली अर्जुन कौन हैं। तेजप्रताप ने तेजस्वी के खिलाफ लड़ रहे जेडीडी प्रत्याशी प्रेम कुमार को अपना असली अर्जुन बताया।

एक वक्त था जब तेज प्रताप कहते थे कि उन्हें और उनके अर्जुन को कोई अलग नहीं कर सकता है और अब खुद उन्होंने ही अपने अर्जुन को बदल दिया। राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ तेज प्रताप ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। उनकी सभा में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। राजनीतिक जानकारी की मानें तो, तेजस्वी के गढ़ में तेजप्रताप के लिए इतनी भीड़ खतरे की घंटी हो सकती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.