MUZAFFARPUR

चुनावी तैयारियों के बीच पटना में निगरानी का बड़ा एक्शन, ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर रेड

पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी बुधवार सुबह से जारी है। टीम ने कंकड़बाग स्थित उनके आवास और हज भवन के पास स्थित कार्यालय में एक साथ छापेमारी शुरू की।

कार्रवाई डीएसपी स्तर के पदाधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है। अब तक की छापेमारी में करीब 7 लाख रुपये से अधिक कैश और कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं।

टीम दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है। अधीक्षण अभियंता की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक होने की आशंका है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, निगरानी ने बीते 15 अक्टूबर को ग्रामीण कार्य विभाग में पटना में तैनात अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, जो पूर्वी इंदिरा नगर, कंकड़बाग, पटना के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ आय से करीब 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार 41 रूपया का अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था।

अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार पर अपनी आय से करीब 44.38% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.