MUZAFFARPUR

कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने पप्पू यादव, सोनिया गांधी भी आएंगी, बिहार में कांग्रेस के लिए वोट मांगेगे चार पूर्व मुख्यमंत्री

बिहार :  कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को बिहार में फिर से कांग्रेस के पुराने दिन वापस दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में जहां पार्टी ने हिमाचल के सीएम सहित चार राज्यों के पूर्व सीएम को उतारने का फैसला किया है। वहीं पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका के साथ सोनिया भी आएंगी बिहार

पार्टी के स्टार प्रचारकों में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। वहीं सोनिया गांधी भी बिहार में महागठबंधन के लिए वोट मांगती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा सचिन पायलट भी बिहार में चुनावी सभा करते नजर आएँगे।

पांच राज्यों के पूर्व सीएम

कांग्रेस ने इस बार बिहार में चार राज्यों के पूर्व सीएम को भी स्टार प्रचारक बनाया है। जिसमें एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के अशोक गहलोत, छत्तीसगढ के भूपेश बघेल का नाम शामिल है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खु भी बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के 40स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी

1. मल्लिकार्जुन खरगे

2.सोनिया गांधी

3. राहुल गांधी

4. के सी वेणुगोपाल

5. प्रियंका गांधी वाड्रा

6. सुखविंदर सिंह सुखु

7. अशोक गहलोत

8. भूपेश बघेल

9. दिग्विजय सिंह

10. अधीर रंजन चौधरी

11. मीरा कुमार

12. कृष्णा अल्लावरु

13. सचिन पायलट

14. रणदीप सिंह सुरजेवाला

15. सैयद नासिर हुसैन

16. चरणजीत सिंह चन्नी

17. गौरव गगोई

18. तारिक अनवर

19. मोहम्मद जावेद

20. अखिलेश प्रसाद सिंह

21. मनोज राम

22. अलका लंबा

23. कन्हैया कुमार

24. पवन खेड़ा

25. इमरान प्रतापगढ़ी

26. शकील अहमद

27. जीतू पटवारी

28. सुखदेव भगत

29. राजेश कुमार राम

30. शकील अहमद ख़ान

31. मदन मोहन झा

32. अजय राय

33. जिग्नेश मेवानी

34. रंजीत रंजन

35. राजेश रंजन @ पप्पू यादव

36. अनिल जयहिंद

37. राजेंद्र पाल गौतम

38. फुरकान अंसारी

39. उदय भानु चिब

40. सुबोध कांत सहाय

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.