MUZAFFARPUR

मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, मैदान-ए-जंग में जाने से पहले ही डाले ह’थियार

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की नाराजगी की बातें सामने आई थीं। चर्चा यहां तक थी कि मुकेश सहनी कम सीटें मिलने से नाराज हैं और महागठबंधन से अलग हो सकते हैं लेकिन आखिरकार मामला सुलझ गया। सहनी के गौड़ा बौराम सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी लेकिन अब चुनाव मैदान में जाने से पहले ही सहनी ने हथियार डाल दिए हैं।

दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करने की बात कहने वाले सहनी ने अब सीधे चुनावी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है। वीआईपी की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया था कि सहनी शुक्रवार को गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करेंगे।

नामांकन के अंतिम दिन राजद प्रत्याशी अफजल अली ने इसी सीट से पर्चा दाखिल कर दिया, जिसके बाद सहनी के चुनाव लड़ने पर संशय गहराने लगा। मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया है कि उनका लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि महागठबंधन की सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है।

बताया गया है कि सीट बंटवारे को लेकर वीआईपी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच सहमति गुरुवार रात बनी थी। इसके बाद गौड़ा बौराम सीट राजद के हिस्से में चली गई, जिससे वीआईपी प्रमुख को पीछे हटना पड़ा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.