MUZAFFARPUR

माता-पिता का पिंडदान करने गयाजी पहुंचे साउथ फिल्मों के एक्टर सुदीप संजीव

बिहार: बिहार के गया में मंगलवार को साउथ इंडियन फिल्म के अभिनेता सुदीप संजीव अपने पत्नी प्रिया कृष्ण ननन और पूरे परिवार के साथ गया पहुंचे. गया पहुंचने के बाद साउथ इंडियन फिल्म के अभिनेता सुदीप संजीव अपने पत्नी और पूरे परिवार के साथ अपने माता का पिंडदान विष्णुपद मसान घाट रोड स्थित कर्नाटक छात्रम में तीथ पुरोहित विनोद आचार्य के द्वारा पिंडदान और कर्मकांड कराया गया.

गया का प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए काफी प्रसिद्ध है. साउथ इंडियन फिल्म के मशहूर अभिनेता सुदीप संजीव अपने परिवार के साथ गया पहुंचे, जहां उन्होंने पिंडदान और कर्मकांड का अनुष्ठान किया. गया का विष्णुपद मंदिर उनकी पितरों की आत्मा की शांति के लिए एक प्रसिद्ध स्थल है.

इस धार्मिक अनुष्ठान में सुदीप संजीव ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूरे रीति रिवाज का पालन किया और अपने माता की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया. धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुदीप संजीव और उनका पूरा परिवार विष्णुपद मंदिर में जाकर भगवान विष्णु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

पिंडदान के बाद साउथ इंडियन फिल्म के अभिनेता सुदीप संजीव ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक रहा.

गया पहुंचकर उन्होंने काफी ही अच्छा महसूस किया हूं और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ. हर व्यक्ति को अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता जताने का यह अवसर अवश्य लेना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.