MUZAFFARPUR

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रौशन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। जहां विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद, खुदीराम बोस शाखा द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय “भारत को जानो” क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के सीनियर ग्रुप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से कक्षा दसवीं की छात्रा जानवी कुमारी एवं कक्षा नवीं के छात्र रणवीर माधव ने भाग लेकर अपने ज्ञान, आत्मविश्वास एवं त्वरित उत्तर देने की क्षमता का परिचय दिया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अलका झा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे निरंतर अपने परिश्रम और प्रतिभा से विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में न केवल सामान्य ज्ञान की वृद्धि करते हैं बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।”

वहीं प्रतियोगिता में विद्यालय की हिंदी शिक्षिका वंदना भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने जानवी कुमारी एवं रणवीर माधव को उनके इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.