MUZAFFARPUR

सीएम नीतीश ने मुजफ्फरपुर में 22 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुजफ्फरपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद पंचायत भवन परिसर से 1333.29 करोड़ रुपये की लागत से कुल 22 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इसके अंतर्गत 83.32 करोड़ रुपये की लागत से 6 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 1249.97 करोड़ रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ शामिल है।

इनमें 32.32 करोड़ रुपये की लागत से राज्य स्कीम के तहत मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण, 26 करोड़ रुपये की।

लागत से एम०आई०टी० मुजफ्फपुर में छात्र एवं छात्राओं हेतु (कुल 2 अदद) 200 बेडेड वाले छात्रावास का निर्माण, 13.28 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत शक्ति उपकेंद्र, वाजिदपुर, बोचहां, केरमा एवं कुढनी का निर्माण, 2.32 करोड़ रुपये की लागत से बघनगरी एवं कांटी (गोंविदपुर फुल्कांहा) में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का निर्माण, 4.70 करोड़ रुपये के लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पश्चिमी मुजफ्फपुर का निर्माण तथा 4.70 करोड़ रुपये की लागत से महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला मुख्यालय, मुजफ्फपुर का निर्माण कार्य के उद्घाटन के अलावा 589.05 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गंडक नदी पर फतेहाबाद (पारू ब्लॉक) से चंचलिया (सरैया ब्लॉक) तक उच्च स्तरीय पी०एस०सी० बॉक्स सेल सुपर स्ट्रक्चर मेन पुल एवं पहुंच पथ में 3 अदद पी०एस०सी० सुपर स्ट्रक्चर पुल निर्माण कार्य, 199.45 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फपुर जिला अंतर्गत प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर, कांटी, पारू, साहेबगंज, सरैया, मोतिपुर, सकरा, औराई, बोचहां, मुसहरी, गायघाट, मड़वन एवं बंदरा के निर्माण कार्य।

184.32 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फपुर जिला अंतर्गत राज्य स्कीम मद से डॉ० भीमराव अंबेडकर टेन प्लस टू आवासीय विद्यालय प्रखंड सह अंचल, मोतिपुर, सकरा, पारू, एवं बंदरा में विद्यालय भवन (720 आसन) का निर्माण कार्य सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास / कार्यरंभ शामिल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.