MUZAFFARPUR

पटना में दशहरा में मा’तम, मेला देखकर घर लौटे पिता और मासूम बच्चों की सं’दिग्ध मौ’त

पटना: राजधानी पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल में एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थानाक्षेत्र के करहरा गांव में बीती रात अचानक तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसमें पिता और दो पुत्र शामिल हैं.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: तबीयत बिगड़ने के कुछ देर बाद एक बेटे की मौत घर पर हो गई, जबकि पिता और दूसरे बेटे की मौत पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई. मृतक पिता की पहचान नीरज साव जबकि दोनों पुत्र की पहचान आठ साल का निर्मल कुमार और चार साल के निर्भय कुमार के रूप में हुई है.

दशहरा मेला घूमकर लौटे थे तीनों: इधर एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में मातम छा गया. घटना को लेकर मृतक नीरज साव के ससुर भरत साव ने बताया कि कल रात को मेरा दामाद और दोनों नाती पालीगंज के चंदोष में रावण दहन और मेला लगा हुआ था, उसी में घूमने और डीजे देखने गये थे.

मौत का कारण स्पष्ट नहीं: हालांकि मौत कैसे हुई है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है. इधर घटना को लेकर सिगोरी थानाध्यक्ष प्रमोद साह ने बताया कि करहरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर मिली है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.