MUZAFFARPUR

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए 10,327 नये पदों का सृजन, जल्द होगी बहाली

बिहार : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर पटना से आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर विभिन्न सरकारी विभागों में युवाओं के लिए 10327 नये पदों का सृजन किया गया है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। उन्होंने बताया कि किस विभाग में कितनी बहाली होगी। सम्राट चौधरी ने बिहार के युवाओं को बधाई दी है, कहा है कि वो रिक्त पदों पर आवेदन करें और नौकरी पाएं।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के निर्देशन पर बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों को जोड़कर कुल 10327 नवपदों का सृजन किया गया है। सरकारी बहाली के तहत सभी सृजित नव पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति भी की जाएगी।

एनडीए सरकार बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। आगे भी अभियान चलाकर युवाओं को एनडीए सरकारी नौकरी और रोजगार को देना जारी रखेगी। बिहार के युवाओं को बहुत-बहुत बधाई है!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.