MUZAFFARPUR

बिहार चुनाव के लिए NDA में सीटों का बंटवारा नवरात्र के दौरान होगा, बोले चिराग पासवान….

बिहार : बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन और NDA अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में जुटे हैं। महागठबंधन में शामिल दलों के बीच अब तक सीट शेयरिंग को लेकर बात पक्की नहीं हुई है। लेकिन एनडीए में सीट शेयरिंग कब होगी इसके बारे में लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने काफी कुछ स्पष्ट कर दिया है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि मैं यह मानता हूं कि अब सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू होगा। शुभ दिनों की शुरुआत है। आज से नवरात्र की शुरुआत है तो मुझे लगता है कि शुभ दिनों में बात होगी और सब अच्छा ही रहेगा। हमारी स्थिति सम्मानजनक ही रहेगी। सम्मान के साथ समझौता कर कौन किस गठबंधन में रहता है।

CWC पर क्या बोले चिराग पासवान

चिराग पासवान ने 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर कहा, ‘मुझे पता लगा कि CWC को बिहार, पटना की याद आई। आखिरी बार CWC की बैठक बिहार में कब हुई थी? यह बात मेरी ज्यादा जानकारी में नहीं है। वैसे भी यह कांग्रेस का विषय है। किसी यह कहीं ना कहीं उसी दबाव की राजनीति है जिस दबाव की राजनीति के तहत बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहते हैं कि हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी, तेजस्वी के साथ पूरी बिहार की यात्रा कर लेते हैं लेकिन एक बार भी तेजस्वी के नाम की सहमति कांग्रेस के तरफ से नहीं आई। अब CWC यानी कांग्रेस के जितने बड़े नेता जो कि निर्णय लेते हैं वो सब यहां आएंगे। कहीं ना कहीं दबाव से ज्यादा वर्चस्व की लड़ाई है और कौन भारी है यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

‘कांग्रेस-RJD में हिम्मत है तो…’

जिस तरीके से पिछली बार पूरा ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा गया था कि इतनी सीटें दी गई थीं और इतनी पर ही जीतें तो कहीं ना कहीं यह उसका जवाब है। कांग्रेस में इतनी हिम्मत ही नहीं है। इतनी पुरानी पार्टी है आप एक बार बिहार में अकेले लड़ कर तो देखिए। इसके बावजूद अकेले लड़ने की हिम्मत ना तो देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में है और ना ही बिहार की सबसे पुरानी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में है। अकेले चुनाव तो ये लोग लड़ते हैं। ये चिराग पासवान पर निशाना साधते हैं। मैंने कम से कम साल 2020 में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत तो दिखाई। इनमें से किसी में हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.