मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के क्लब रोड, मिठनपुरा स्थित 9 to 9 सुपर मार्केट के सामने सुधीर फार्मासिया का शुभारंभ हुआ। जहां बिहार सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने फीता काटकर सुधीर फार्मासिया का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि सुधीर फार्मेसी की पहली शाखा 1979 में खुली थी ये सुधीर फार्मेसी का छठा ब्रांच है।



आगे उन्होंने कहा कि सुधीर फार्मेसी 46 सालों से सही दवा और प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाना जाता है। ये न केवल दवा बल्कि भरोसे और सेवा का नया केंद्र बनेगा। वहीं संचालक सुधीर सिंह ने बताया कि “हमारी प्राथमिकता दवा के साथ विश्वास और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।


यहां अंग्रेजी, आयुर्वेदिक, सर्जिकल व कॉस्मेटिक दवाएं, पैथोलॉजी टेस्ट और फ्री होम डिलीवरी जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।” मौके पर अनिल सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह, अजीत सिंह सहित सुधीर फार्मासिया परिवार उपस्थित रहें साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों व शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




Leave a Reply