MUZAFFARPUR

भगवा पार्टी ने महात्मा गांधी का अपमान किया, मुजफ्फरपुर में बोले तेज प्रताप यादव

मुजफ्फरपुर : बिहार के पूर्व मंत्री सह हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव मंगलवार की शाम मीनापुर पहुंचे। वे टीम तेज प्रताप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मीनापुर के रामकृष्ण हाईस्कूल गेट पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को जल से धोया और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

तेज प्रताप ने कहा कि गांधी की प्रतिमा पर एक पार्टी विशेष का झंडा, टोपी और पट्टा लगाना अत्यंत दु:खद है। उन्होंने कहा कि भगवा वाली पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। गोडसे ने गोली मारकर उनकी जान लेने तक का काम किया है। ऐसा करने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने राजद पर भी निशाना साधा।

कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद मीनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए टीम तेज प्रताप तैयार रहे, वह तैयार हैं। इस दौरान उनके साथ टीम तेजप्रताप के राकेश रौशन उर्फ रौशन यादव के अलावा बबलू यादव, नंदकिशोर साह, राजीव यादव, टिंकू यादव, रामसागर ठाकुर आदि थे।

आपको बता दें कि हाल ही में मुजफ्फरपुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में बापू की प्रतिमा को बीजेपी की टोपी पहनाई गई थी और हाथों में बीजेपी का झंडा पकड़ा दिया गया था। इस खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन भी किया था। राजद ने भी इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.