मुज़फ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य 18 सितम्बर को पटना के बापू सभा घर में होने वाले धार्मिक न्यास समागम को सफल बनाना है। जहां बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक महंत और पुजारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह समागम भव्य और सफल रूप से संपन्न हो सके।


इस अवसर पर संत महामंडलेश्वर अमरनाथ, श्री श्री हरिशंकर पाठक जी,सुनील मिश्रा, शिबू पाठक, नंदन मिश्रा, छोटू झा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में समागम की सफलता का संकल्प लिया।





Leave a Reply