बिहार : बिहार के यात्रियों को सोमवार को रेलवे ने बड़ा तोहफ़ा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद दानापुर–जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस अब ट्रैक पर दौड़ने को तैयार है। रेलवे ने न सिर्फ़ इसका आधिकारिक किराया घोषित किया बल्कि टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी।

नई वंदे भारत में चेयर कार (CC) और एग्जीक्यूटिव क्लास (EC) के किराए तय किए गए हैं। दानापुर से जोगबनी तक की यात्रा में चेयर कार का किराया 1320 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2375 रुपए होगा। वहीं बीच के स्टेशनों के लिए भी अलग-अलग दरें निर्धारित हैं।

अब 17 सितंबर से इसका नियमित परिचालन शुरू होगा। सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी क्रांति से कम नहीं मानी जा रही है। पहले जहां घंटों का सफ़र करना पड़ता था, वहीं अब वंदे भारत की रफ़्तार और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह दूरी काफ़ी आसान और आरामदायक हो जाएगी।रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस हाईस्पीड ट्रेन से सीमांचल–पटना कनेक्टिविटी मजबूत होगी और कारोबार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आसान हो जाएगी।



Leave a Reply