MUZAFFARPUR

बिहार चुनाव में चिराग पासवान का नया दांव, जीजा अरुण भारती को बनाएंगे बिहार का डिप्टी सीएम, यहां से लड़ेंगे चुनाव

एक तरफ चिराग पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने और उन्हें मुख्यमंत्री  बनाने की बात लोजपा रामविलास के नेताओं द्वारा की जाती है। लेकिन अब चिराग पासवान  ने नया दांव चल दिया है. बताया जा रहा है कि चिराग पासवाना अपने बहनोई और जमुई सांसद अरुण भारती को विधानसभा चुनाव में उतार सकते हैं। चिराग की कोशिश है कि अरुण भारती को बिहार में डिप्टी सीएम की कुर्सी मिले। इसके लिए चिराग ने अरुण भारती के लिए विधानसभा सीट का भी चयन कर लिया है। बताया जा रहा है कि अरुण भारती जमुई जिले की सिकंदरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सिकंदरा जमुई लोकसभा का हिस्सा है, जहां से अरुण 2024 में पहली बार एमपी बने हैं।

जीतन राम मांझी को झटका देने की तैयारी

हैरानी की बात यह है कि सिकंदरा सीट से अभी जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान आवामी मोर्चा (हम) के प्रफुल्ल मांझी अभी सिकंदरा के विधायक हैं। तीन बार बीपीएससी मेंस और एक बार यूपीएससी पीटी पास कर चुके प्रफुल्ल मांझी साधारण परिवार से आते हैं। सिकंदरा का चयन कर चिराग एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश में हैं। जिसमें चुनाव के बाद सरकार में उनकी पार्टी की भागीदारी मजबूत हो जाएगा। साथ ही जीतन राम  मांझी को जबाव भी दे सकते हैं।

निर्दलीय मंत्री सुमित सिंह की सीट पर भी नजर

वहीं सूत्रों का कहना है कि चिराग की पार्टी की डिमांड लिस्ट में सिकंदरा के साथ ही जमुई लोकसभा की चकाई सीट भी शामिल है। चकाई से दिवंगत समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह निर्दलीय विधायक और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री हैं। सुमित ने नीतीश को समर्थन दिया है और एनडीए के अंदर जेडीयू के करीब हैं। कभी लोजपा से जुड़े रहे सुमित 2010 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के टिकट पर चकाई से पहली बार विधायक बने थे। 2015 में निर्दलीय लड़कर वो राजद से हारे थे, लेकिन 2020 में सबको हरा दिया।

लोजपा चौथे नंबर पर रही थी। चिराग ने 2 महीने पहले साफ-साफ कह दिया था कि 2025 में एनडीए सरकार बनी तो नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। डिप्टी सीएम पद पर दावेदारी में चिराग ने कहा था कि लोजपा-आर का कोई अनुभवी कार्यकर्ता इस पद को सुशोभित करे। चिराग के शुरुआती तेवरों से भ्रम हुआ था कि बिहार बुला रहा है बोलकर वो सीएम बनने की रेस में हैं। अब साफ है कि चिराग को सीएम पद से कम मंजूर नहीं है। चिराग ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा है कि इस बार एनडीए सरकार में लोजपा-आर की अहम भूमिका होगी।

अभी सीट बंटवारे पर एनडीए में नहीं हुआ है फैसला

सूत्रों के मुताबिक एनडीए में सीट बंटवारे की मुख्य बातचीत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच चल रही है। चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियां सीटों की संख्या और कौन-कौन सी सीट जैसी बातें भाजपा से कर रही हैं। वैसे, सीट बंटवारे से पहले ही नीतीश कुमार सभाओं में जेडीयू उम्मीदवार के नाम घोषित करने लगे हैं। नीतीश ने बक्सर में राजपुर सीट से संतोष निराला को कैंडिडेट बता दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.