बिहार : त्योहारों के मौसम में दिल्ली और बिहार के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने दिल्ली–भागलपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन खासतौर पर छठ और दिवाली स्पेशल के रूप में 23 सितंबर से 26 नवंबर 2025 तक चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 04064 अमृत भारत एक्सप्रेस हर मंगलवार को सुबह 11:00 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन से खुलेगी।रास्ते में अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। यहां से तिलैया, नवादा, वारसलिगंज, शेखपुरा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए सुबह 10:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।







Leave a Reply