मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय में जिले के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार 2025” के तहत बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स द्वारा प्रतिभा चयन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ग्रामीण बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जहां बच्चों की मधुर संगीत प्रस्तुतियों ने पूरी टीम को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।


विद्यालय के छात्रों ने इस पहल को अपने लिए एक सुनहरा अवसर बताया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र ने कहा, “गांव के बच्चों के लिए ऐसे मंच बहुत कम मिलते हैं। यह हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने और बड़े मंचों तक पहुँचने का बेहतरीन मौका है।” वहीं कक्षा बारहवीं की छात्र ने कहा, “ऐसे आयोजन से हमें अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने सपनों को साकार करने का मार्ग मिलता है।



बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के तहत प्रतिभाशाली बच्चों को आगे के राउंड में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय से चयनित बच्चों को एक निशुल्क स्कॉलर फॉर्म प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनके टैलेंट को और भी निखारा जा सके।



कार्यक्रम निदेशक प्रकाश दास मानस ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि “सिंगिंग सुपरस्टार 2025” के माध्यम से गांव के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी एक सशक्त मंच दिया जाए और उनके उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोले जाएँ। बीएमसी टीम ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य सरकारी और निजी विद्यालयों में भी विजिट की योजना है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण प्रतिभाओं को इस मेगा प्रतियोगिता से जोड़ा जा सके।






Leave a Reply