पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना स्थित वन पोलो रोड आवास पर राजद (RJD) की बड़ी बैठक जारी है. इस बैठक में पार्टी के तमाम विधायक, सांसद और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं. बैठक का मकसद आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना और सीटों पर मंथन करना है.

चुनावी तैयारी पर मंथन
सूत्रों के मुताबिक बैठक में राजद के भीतर सीटों के बंटवारे, उम्मीदवार चयन और बूथ स्तर तक की रणनीति पर चर्चा हो रही है. पार्टी चाहती है कि इस बार चुनावी तैयारी समय रहते पूरी की जाए ताकि भाजपा और एनडीए के मुकाबले मजबूत स्थिति बनाई जा सके. तेजस्वी यादव खुद बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं और सभी विधायकों व नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं.

बैठक स्थल पर सियासी बयानबाजी
बैठक से पहले ही राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ‘नौटंकीबाज’ हैं.

तेजस्वी ने पीएम को घेरा
वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी की भी मां को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. हम इसके पक्षधर नहीं हैं, ये हमारे संस्कार में नहीं है. लेकिन 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी हैं, सोनिया गांधी जी को इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दी गई, नीतीश कुमार के DNA पर सवाल उठाए गए.




Leave a Reply