MUZAFFARPUR

धंधा है मंदा, रोजगार का सपना है अंधा.., तेजस्वी यादव ने कविता के जरिए सरकार पर बोला हमला

पटना : बिहार में चुनावी हलचल तेज है। राजनेता एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। सोशल मीडिया भी एक-दूसरे पर हमला करने का एक अहम हथियार बना हुआ है। अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को सोशल साइट एक्स पर कविता के माध्यम से तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार की धरती …दुख में है डूबी हुई। गांव की गलियों में अंधेरा। सड़कें टूटीं, धंधा है मंदा, रोजगार का सपना है अंधा।

रेलें लेट, किसान परेशान, युवाओं का टूटा है अरमान। अब बिहार में एक ही आवाज बदलाव की पुकार सुनाई दे रही है। कविता के जरिए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर थानों में रिश्वतखोरी बढ़ी है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार को संस्थागत प्रश्रय देने का आरोप लगाया।

एक्स पर कविता के माध्यम से राजद नेता ने कहा कि सरकार के एक वरीय मंत्री के विभाग में एक इंजीनियर के घर से 13 करोड़ नकद बरामद हुए। वह इंजीनियर 500 करोड़ का मालिक निकला। दूसरे के घर के बाहर आठ घंटे तक ईओयू की टीम खड़ी रही। उस बीच उसने 10 करोड़ के नोट जला दिए। तेजस्वी ने कहा, भ्रष्टाचार के ये केवल तीन छोटे से उदाहरण है। उन्होंने ग्लोबल टेंडरिंग पर भी सवाल उठाया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.