सारण: बिहार में आतंकी अलर्ट के बाद पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. इसी बीच छपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आसमान से एक रहस्यमयी बैलून गिरा. घटना सोमवार की जिले के कोपा थाना क्षेत्र की है. रात के अंधेरे में एक चमकदार पैराशूट की तरह दिखने वाला बैलून आसमान से गिरता दिखाई दिया.

छानबीन में जुटी पुलिस
जैसे ही लोगों की नजर पड़ी भय का माहौल हो गया. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोपा थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता बरतते हुए बैलून को अपने कब्जे में ले लिया. इसकी छानबीन शुरू कर दी. इधर, लोगों में चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि सारण एसपी ने इसको लेकर खुलासा किया है.

‘दो-दो बैलून गिरा’
बताया जा रहा है कि एक नहीं बल्कि दो-दो बैलून गिरा है. दूसरा बैलून कोपा थाना क्षेत्र के ही पियानो गांव के नहर के पास मिला, लोगों ने पास जाकर देखा तो वह पैराशूट नहीं बल्कि हॉट एयर बैलून था, जिसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई थी.

‘प्रचार का बैलून’
पुलिस जांच भी स्पष्ट हुआ कि वह एक बैलून था, जिसका उद्देश्य राहुल गांधी के प्रचार-प्रसार से जुड़ा था. संभवतः तेज हवा या तकनीकी कारणों से

‘अफवाहों पर ध्यान न दें’
सारण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें. जो भी व्यक्ति अफवाह फैलाते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आतंकी अलर्ट मामला
बता दें कि 28 अगस्त को खबर आयी कि नेपाल के रास्ते बिहार में तीन आतंकी घुसे हैं. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया था. हालांकि अगले दिन बिहार लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी पंकज दराद ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी बिहार में नहीं आए हैं. पुलिस ने बताया कि सभी नेपाल से मलेशिया चले गए हैं.



Leave a Reply