MUZAFFARPUR

पापा की परी की करतूत; मां के जेवर और पिता के एक लाख लेकर फुर्र हुई बेटी, पुलिस बता रही प्रेम प्रसंग

मुजफ्फरपुर : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां एक नाबालिग लड़की अपने ही घर में हाथ साफ कर गायब हो गई है। अहियापुर इलाके में परिवार के साथ रह रही समस्तीपुर की मूल निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा मां के गहने और पिता का एक लाख रुपये नकद लेकर लापता हो गई है। छात्रा के पिता ने अहियापुर थाना में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर छानबीन में जुट गई है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते 28 अगस्त को दोपहर ढाई बजे उनकी बेटी जीरोमाइल के निकट स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन, इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। घर में देखा गया तो पता चला कि छात्रा मां का मंगलसूत्र, कान का झुमका, पायल आदि गहने भी साथ में ले गई है। पिता के एक लाख रुपये नकद भी घर से गायब हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि बेटी ही घर से सामान लेकर चली गई है।

पुलिस ने जब छानबीन शुरू किया तो पता चला कि छात्रा अपने दादा के मोबाइल से एक अंजान नंबर पर अक्सर बातें करती थी। आशंका है कि उसी नंबर के धारक युवक ने छात्रा का अपहरण किया है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लगता है। पुलिस हर ऐंगल से छानबीन कर रही है। छात्रा के दोस्तों से पुलिस संपर्क कर रही है ताकि आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके।

इसके अलावे जिस नंबर से बात करने की बात सामने आई है उसके धारक की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर रखा है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि जल्द ही छात्रा को बरामद किया जाएगा। आरोपी को भी पुलिस कानून के दायरे में लाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.