MUZAFFARPUR

धूमधाम से स्थापित हुई गणपति बप्पा की प्रतिमा, भजनों की गूंज में गूंजा मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में गणेशोत्सव पूजा समिति की ओर से खादी भंडार नई तालीम मध्य विद्यालय के निकट भव्य तरीके से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। शाम में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके उपरांत कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर आनंदित होते रहे।

कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक कृष्णानंद पांडे, अध्यक्ष बद्रीनारायण ओझा, मुख्य संरक्षक अजय तिवारी, सचिव भारत भूषण, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह, राकेश रंजन, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सह-कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, राजीव रंजन, संरक्षक गुंजन पटेल, सुजीत पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने वालों में अमित पटेल, बिट्टू पटेल, शुभम राज, बीरबल बहादुर, कमल भट्टाचार्य, टुनटुन झा, कपिलेश्वर कुमार, सरवन कुमार, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार, पीयूष राज और रोशन चौधरी शामिल रहे। मूर्तिकार रमेश पंडित ने अपनी कला से गणपति प्रतिमा को जीवंत रूप प्रदान किया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.