MUZAFFARPUR

बिहार में मॉल के वाशरूम में अश्लील हरकत, हंगामे के बाद प्रेमी जोड़े को थाने ले आई पुलिस

मुजफ्फरपुर : बिहार के एक मॉल में प्रेमी जोड़े पर वाशरूम के अंदर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। मॉल के अंदर काफी हंगामा हुआ और फिर पुलिस की भी एंट्री हो गई। मामला मजुफ्फरपुर जिले का है। शहर के मोतीझील स्थित एक मॉल के वाशरूम में अश्लील हरकत करने के आरोप में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े को कर्मियों ने पकड़ा। दोनों सदर थाना के शेरपुर इलाके के रहने वाले हैं। प्रेमी अघोरिया बाजार-रामदयालु रोड स्थित एक मॉल में काम करता है, जबकि प्रेमिका 12वीं की छात्रा है। दोनों मोतीझील स्थित मार्केट में किताब खरीदने के बाद मॉल में घूमने गए थे।

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि मॉल में घूमने के दौरान प्रेमिका के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह वाशरूम में गई। ज्यादा दर्द होने के कारण वह भी वाशरूम में घुस गया। इसी बीच कर्मियों ने गलत आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया और नगर थानेदार को कॉल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आयी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं। दोनों का घर एक ही गांव में आधा किमी की दूरी पर है।

वही, मॉल के कर्मियों ने पुलिस को बताया कि दोनों वाशरूम में अश्लील हरकत करने लगे। पूछने पर प्रेमी उनसे ही उलझ गया। मौके पर जुटे अन्य कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इधर, नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया था। दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.