MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर से सं’दिग्ध हा’लत में ग’र्भवती महिला का श’व ब’रामद

मुजफ्फरपुर : हत्था थाना क्षेत्र की मतलुपुर पंचायत के घोसरामा वार्ड छह में गुरुवार की सुबह अवधेश मांझी की पत्नी रंजू देवी (28) का संदिग्ध हालत में शव मिला। वह करीब पांच माह की गर्भवती थी। उसे दो पुत्री और एक पुत्र है। बिस्तर पर बेल्ट रखा हुआ था। स्थानीय लोगों में कर्ज के कारण पारिवारिक कलह में हत्या किए जाने की चर्चा है।

रंजू के ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर पहुंचे हत्था थानेदार सुरेंद्र कुमार ने छानबीन की। उसके बाद एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह और एफएसएल की टीम पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। गायघाट थाने के बाघाखल निवासी व रंजू की मां सुनैना देवी ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब आठ साल पहले रिंकू की शादी घोसरामा निवासी विजय मांझी के पुत्र अवधेश से की थी। इधर, एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.