MUZAFFARPUR

लाखों परिवारों के बैंक अकाउंट में सीएम नीतीश कुमार ने भेजे 456 करोड़, बोले- राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला हक

पटना : बिहार में बाढ़ प्रभावित लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साढ़े 6 लाख से अधिक परिवारों के खाते में बाढ़ राहत की राशि ट्रांसफर कर दी है। प्रति परिवार को 7000 रुपए की आर्थिक सरकार की तरफ से दी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाखों बाढ़ पीड़ितों को बड़ी मदद पहुंचाई है।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बाढ़ से प्रभावित कुल 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खाते में 7000 रु॰ प्रति परिवार की दर से कुल 456 करोड़ 12 लाख रु॰ की आनुग्रहिक राहत राशि का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से अंतरित किया। राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार राज्यवासियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है”।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.