पटना: बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग पटना के अनुसार आज 21 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की आशंका है.

21 जिलों में येलो अलर्ट जारी
राज्य के गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वज्रपात की भी चेतावनी
इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त के बाद बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा. जिससे सभी जिलों में भारी बारिश होगी.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
समस्तीपुर, वैशाली, सहरसा, भोजपुर, कटिहार, मधेपुरा, लखीसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ तेज बारिश की प्रबल संभावना है.

24 घंटे में यहां हुई बारिश
24 घंटे में बारिश औरंगाबाद में 80 मिमी, मधुबनी में 57.4 मिमी, सारण में 51 मिमी, रोहतास में 48.8 मिमी और बांका में 41मिमी दर्ज की गई है. बिहार में इस बार 498.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 666.9 मिमी होना चाहिए था. यानी इस बार 25% कम वर्षा हुई है.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने किसानों और अन्य लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोग ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. साथ ही खुले बिजली के तारों से दूर रहे हैं और व्रजपात के दौरान खुले मैदान समेत ऊंचे पेड़ों के पास खड़े ना रहें.




Leave a Reply