बिहार : भारतीय रेलवे को देश का लाइफ लाइन माना जाता है। यात्री की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से आए दिन कई अहम बदलाव किए जाते हैं। इसी कड़ी में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव किया गया। रेलवे के अनुसार अब आप वंदे भारत ट्रेन के खुलने के 15 मिनट पहले तक टिकट ले सकेंगे।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतभरी सुविधा शुरू की है। अब यात्री ट्रेन के प्रस्थान समय से सिर्फ 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकेंगे अगर ट्रेन में सीटें उपलब्ध होंगी तो। यह नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

टिकट बुकिंग का नियम बदला
मालूम हो कि, अब तक वंदे भारत और अन्य प्रीमियम ट्रेनों की टिकट बुकिंग तय समय सीमा से पहले ही बंद कर दी जाती थी। जिससे आखिरी समय पर यात्रा तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी। लेकिन इस नए बदलाव से अचानक यात्रा की जरूरत पड़ने पर भी वंदे भारत से सफर करना आसान हो जाएगा।

सभी वंदे भारत ट्रेन में नियम लागू
यह सुविधा गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य वंदे भारत ट्रेनों में लागू की गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को लाभ होगा। रेलवे ने बताया कि यह फैसला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही वंदे भारत ट्रेन में अब 8 से 16 कोच लगाए जा रहे हैं, जिससे सीटों की संख्या बढ़ी है। कई बार अचानक यात्रा करनी पड़ती है, ऐसे में आखिरी समय तक टिकट बुकिंग की यह सुविधा यात्रियों के लिए बहुत मददगार होगी।

कैसे करें अंतिम समय में टिकट बुक
यात्री IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से भी 15 मिनट पहले तक टिकट लिया जा सकता है।

ऑनलाइन बुकिंग के लिए
ट्रेन नंबर, बोर्डिंग स्टेशन और यात्रा की तारीख दर्ज करनी होगी। ‘करंट बुकिंग’ या ‘नॉर्मल बुकिंग’ विकल्प चुनना होगा। यदि सीट उपलब्ध है, तो तुरंत टिकट बुक हो जाएगी। रेलवे के इस निर्णय से वंदे भारत में यात्रा करना और भी आसान हो गया है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो अचानक यात्रा तय करते हैं।




Leave a Reply