MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का जश्न, 601 फीट तिरंगे के सम्मान में झुके सीर 

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के रामगढ़ परिवार के तरफ से हर साल की भांति इस साल भी 601 फिट का तिरंगा शोभा यात्रा निकाला गया। इस यात्रा में 601 फीट लंबा तिरंगा शहर की सड़कों पर लहराया, जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। यात्रा ने हर किसी का ध्यान खींचा और तिरंगे को सलाम करने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई. सैकड़ो की संख्या में सदस्य मौजूद रहें।

यह शोभा यात्रा रामगढ़ चौक से शुरू होकर शहर के सरैयागंज टावर, बाबा गरीबनाथ मंदिर , माखनशाह चौंक,साहू रोड,कल्याणी, मोतीझील, सूतापट्टी होते हुए पुनः रामगढ़ चौक पहुंची। यात्रा में तिरंगे की भव्यता और लोगों का उत्साह देखने लायक था।

इस दौरान सूतापट्टी में व्यापारियों ने तिरंगे के शान में भव्य रूप से स्वागत किया। यात्रा जहां से गुजरी, लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान जताते हुए सलामी दी। कई लोग झंडे को छूकर सम्मान व्यक्त कर रहे थे तो कोई  देशभक्ति के गीत गा रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.