मुजफ्फरपुर: जिले के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार 2025” के स्कूल विजिट कार्यक्रम के तहत बच्चों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने गायन कौशल से निर्णायकों को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास किया।


इस दौरान बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी बच्चों और नागरिकों को यही संदेश देना चाहते हैं कि जैसे देश आज़ाद हुआ, वैसे ही अपनी सोच और प्रतिभा को भी बंधनों से आज़ाद रखें और नए मुकाम हासिल करने की कोशिश करें।


वहीं कार्यक्रम निदेशक प्रकाश कुमार मानस ने कहा, “15 अगस्त हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपनी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण में योगदान के रूप में देखें। ‘सिंगिंग सुपरस्टार 2025’ का उद्देश्य भी यही है कि उभरते कलाकारों को एक सशक्त मंच मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।

बीएमसी टीम ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया जाएगा। जो भी विद्यालय इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं, वे इस पहल में शामिल हो सकते हैं। साथ ही, जो भी स्पॉन्सर इस मेगा प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर युवा प्रतिभाओं को समर्थन देना चाहते हैं, उनका स्वागत है।







Leave a Reply