MUZAFFARPUR

स्वतंत्रता दिवस पर मुजफ्फरपुर में युवा रक्तदाता ग्रुप द्वारा ‘रक्तदान उत्सव’ का किया जा रहा आयोजन 

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा रक्तदाता ग्रुप द्वारा एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन पार्वती देवी स्वर्णकार विवाह भवन, पुरानी बाजार, सोनारपट्टी में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थापक गोपी मेहता और सह-संस्थापक अनुज पालडीवाल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है, बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य सूरज कुमार, विवेक कुमार, बिट्टू कुमार, सोनू कुमार पराशर, छोटू सिंह और रौशन कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

आयोजकों ने कहा 

“क्यों ना खुद की एक पहचान बनाएं, चलो रक्तदान करें और करवाएं।”

सभी नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करें और इस महादान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है — आइए, जीवनदान का यह उत्सव मिलकर मनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा और प्रतिभागियों को “Save Life” मुहिम से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.