बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी पूरे बिहार में ऑब्जर्वर भेज रही है, जो प्रत्येक जिले में जाकर दो अहम जिम्मेदारियां निभाएंगे। पहला है वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में जनता की मदद करना और दूसरा विधानसभा चुनाव को लेकर ज़मीनी स्थिति का आकलन करना है।

कांग्रेस के प्लान के तहत, देशभर से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को बिहार भेजा गया है। ये सभी ऑब्जर्वर जिलों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार कराने या हटाने जैसी परेशानियों को समझेंगे और जरूरत पड़ने पर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास करेंगे।









Leave a Reply