MUZAFFARPUR

पुलिस का श’र्मनाक चेहरा: चेकिंग के बहाने पति को पी’टा, पत्नी से गं’दी ह’रकत; वीडियो वायरल

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एक दंपती के साथ पुलिस वालों की ओर से बदतमीजी का मामला सामने आया है। पुलिस वालों ने वाहन चेकिंग के नाम पर उनकी गाड़ी को रोका और पति के साथ मारपीट करने लगे। बीच में आई पत्नी के साथ छेड़ छाड़ का भी आरोप है।

दंपती ने वरीय अधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की। मामला पूर्वी चंपारण के छतौनी का है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक दारोगा अनुज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में छतौनी थाना में पीड़िता का बदला बयान लेकर पुलिस ने वायरल किया है। सदर एसडीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

इस मामले में छतौनी थाना के मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल करने के बावजूद थानेदार ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में सरकारी मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया गया। घटना क वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वाले पति-पत्नी के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। दो पुरुष पुलिस कर्मी महिला को पकड़कर जीप में जबरन बैठा रहे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद भीड़ ने भी हाथ साफ किया। भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की।

जानकारी के मु्ताबिक छतौनी के चीनी मिल बरियारपुर के पास रात के अंधेरे में वाहन जांच के नाम पर पति पत्नी को रोका। इस दौरान पति की पिटाई कर दी गयी। पत्नी जब विरोध किया तो उसके साथ भी गलत तरीके से व्यवहार किया गया। इसी दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद लोग भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस वालों के साथ भी धक्का मुक्की की।

मौके पर महिला ने बताया कि पुलिस वाले रात के अंधेरे में छिपे थे। उनकी गाड़ी पहुंचते ही रोका और आईडी दिखाने के नाम पर बदतमीजी करने लगे। उसने पति के साथ मारपीट और खुद के साथ छेड़ छाड़ का भी आरोप लगाया। हालांकि सोमवार को छतौनी पुलिस ने महिला का थाने में रिकॉर्ड वीडियो वायरल किया जिसमें महिला पुलिस से कोई शिकायत नहीं होने की बात कह रही है। यह बयान एक महिला पुलिसकर्मी ने ही मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.