MUZAFFARPUR

बिहार में अब बकाया बिजली बिल होगा माफ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु, ऐसे करें आवेदन, जानिए किनको होगा फायदा

बिहार : केंद्र सरकार ने बिजली बिल माफी योजना 2025 की घोषणा करते हुए गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को पुराने बिजली बकाया से राहत देने का बड़ा कदम उठाया है। इस योजना के तहत ऐसे उपभोक्ताओं के पुराने बिजली बिल, ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी, जिन्होंने आर्थिक तंगी के कारण समय पर बिल का भुगतान नहीं किया। इस योजना का लाभ सभी राज्य के लोगों को मिलेगा।

उपभोक्ताओं को मिलेगा आर्थिक राहत 

सरकार के मुताबिक, पात्र उपभोक्ताओं के पुराने बिल पूरी तरह माफ किए जाएंगे या उन्हें किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाएगी। योजना का उद्देश्य न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना है, बल्कि बिजली विभाग को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना भी है।

बिजली बिल माफ करने के लिए जरुरी दस्तावेज 

आधार कार्ड, बिजली उपभोक्ता नंबर या कनेक्शन नंबर, पुराना बिजली बिल, राशन कार्ड या गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की कॉपी (कुछ राज्यों में सब्सिडी के लिए) ये सभी दस्तावेज़ स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। ऑफलाइन आवेदन के लिए ज़ेरॉक्स कॉपी साथ ले जाना होगा।

जाने कितना तक मिलेगा फ्री बिजली 

सरकार के योजना के अनुसार ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल 10000 तक है उनका पूरा बिल माफ कर दिया जाएगा। अगर 10 हजार से अधिक बकाया राशि है तो कुछ हिस्सा माफ होगा तो कुछ किश्तों में भरना होगा। कुछ राज्यों में सरकार ब्याज और पेनल्टी भी पूरी तरह माफ कर सकती है। वहीं नए कनेक्शन  जोड़ने के लिए भी उपभोक्ताओं को  जुर्माना नहीं देा होगा।

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। वहाँ “Bijli Bill Mafi Yojana 2025” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें। अब आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें आधार नंबर, उपभोक्ता नंबर,पता आदि भरें।उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। अंत में फॉर्म को सबमिट करें और एक्नॉलेजमेंट रिसीव करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.