मुजफ्फरपुर: बारिश ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाइपास के निर्माण की खामियां उजागर कर दी। पहले साइड फ्लैंक का धंसना और अब पकड़ी पकोही चौक के पास बने ओवरब्रिज के नीचे हुआ जलजमाव इसका उदाहरण पेश कर रहा है। वहीं जलजमाव के कारण 50 मीटर की दूरी में मुजफ्फरपुर रेवा एनएच 722 टूट गया है। इस कारण इस सड़क पर वाहन फंस रहे हैं।


बाइक सवार इन गड्ढ़ों में गिरकर घायल हो रहे हैं। शनिवार को भी करीब एक दर्जन बाइक सवार इन गड्ढ़ों में गिरकर आंशिक रूप से घायल तो हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ओर से आकर सड़क पुल के नीचे और नीचे हो जाती है।


इस कारण पानी लग जाता है, जबकि जलनिकासी का कोई उपाय नहीं किया गया है।






Leave a Reply