बिहार : बिहार के लोगों के लिए आज खुशी का दिन है. सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है. 50 एकड़ में 882.87 करोड़ से की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण होना है. इसमें 137 करोड़ रुपये पुराने मंदिर के नवीनीकरण पर खर्च होंगे.

इस मंदिर का डिजाइन अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर किया गया है, जिसकी ऊंचाई 151 फीट है. बिहार राज्य धार्मिक न्याय परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे. अमित शाह के आगमन को लेकर सीतामढ़ी जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी है. इस मौके पर बिहार सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे.









Leave a Reply