पटना: बिहार में अभी मानसून सक्रिय है. जिसके कारण मौसम विभाग पटना ने राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश होने से किसानों को भी जल सकंट से निजात मिली है.

इन जिलों ऑरेंज अलर्ट
बांका, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बेगूसराय और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

पटना समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग पटना ने भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबादा, गया और नालंदा में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भी मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी.

सारण, गोपालगंज में होगी बारिश
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज में ब्लू अलर्ट जारी किया गया है. जिससे गरज, आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.

उत्तर मध्य बिहार में मौसर रहेगा सामान्य
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में ग्रीन अलर्ट है. जिससे मौसम सामान्य रहेगा.


दक्षिण पश्चिम बिहार में होगी बारिश
इसके अलावा बक्सर, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, जमुई और खगाड़िया में ब्लू अलर्ट है. जिससे कई जगहों पर बारिश होगी.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोग ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. साथ ही खुले बिजली के तारों से दूर रहे हैं और व्रजपात के दौरान खुले मैदान समेत ऊंचे पेड़ों के पास खड़े होने से बचें.




Leave a Reply