MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामबाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामबाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डायट में आज 80 पौधे रोपे गये. इसमें डायट के सभी व्याख्याताओं के साथ D.El.Ed. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया.

इस अवसर पर डायट के प्राचार्या अनामिका कुमारी ने वर्तमान समय में वृक्षों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यदि वृक्षों के मामले में मानव जाति अभी भी नहीं सजग हुई तो इस धरती से जीवन विलुप्त होने से नहीं रोका जा सकेगा वरीय व्याख्याता मनीष पांडे ने कहा कि यदि आज हम आप जिवित है और सांस ले रहे हैं तो यह सब वृक्ष और पेड़ पौधों के कारण ही सम्भव है.

संस्थान में सागौन, पारिजात, नींबू, आदि पौधे लगाए गए. संस्थान के सभी व्याख्याताओं ने एक एक पौधे को लगया तथा पेड़ पौधे की रक्षा का संकल्प लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.