पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल में ही गठित VVIP पार्टी से गठबंधन कर लिया है. बिहार विधानसभा चुनाव में ‘हेलीकॉप्टर बाबा’ के साथ मिलकर प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे. तेज प्रताप यादव ने इसकी जानकारी मंगलवार को पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. मंगलवार को पटना के मोर्य होटल में VVIP और टीम तेज प्रताप के बीच गठबंधन हुआ.

तेज प्रताप यादव ने VVIP से किया गठबंधन
तेज प्रताप के इस फैसले से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है. पिछले मई महीने में अनुष्का प्रकरण मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बेदखल कर दिया था. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने ‘टीम तेज प्रताप’ के नाम से दल बनाया और चुनाव की तैयारी शुरू की. कई कयासों के बाद अंत में तेज प्रताप यादव ने घोषणा कर दी है कि वे VVIP के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

महागठबंधन के लिए चुनौती!
तेज प्रताप यादव का यह फैसला महागठबंधन और तेजस्वी यादव के लिए चुनौती बन सकती है. तेज प्रताप ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी घोषणा की है कि जिस पार्टी को इस गठबंधन में शामिल होना है, उनका स्वागत है. यहां तक कि राजद को भी तेज प्रताप यादव ने आमंत्रण दिया है.

प्रदीप निषाद की पार्टी है VVIP
बता दें कि कभी वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के सहयोगी रहे प्रदीप निषाद ने जून महीने में VVIP (विकास वंचित इंसान पार्टी) का गठन किया. इसका चुनाव चिन्ह नाव छाप है जो पहले मुकेश सहनी की पार्टी की थी.

निषाद और एमवाई टार्गेट
तेज प्रताप यादव की पार्टी ‘टीम तेज प्रताप’ के साथ गठबंधन हो गया है. टीम तेज प्रताप यादव और मुस्लिम वोटर और वीवीआईपी निषाद समाज के वोटरर्स को टार्गेट करेंगे. ये दोनों वर्ग के वोटर बिहार में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.







Leave a Reply