MUZAFFARPUR

बिहार में नकल का तरीका देख भूल जाएंगे ‘मुन्ना भाई MBBS’, अभ्यर्थी की जेब की तलाशी के बाद हड़कंप

दरभंगा: ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ फिल्म तो आपको याद ही होगी. फिल्म में परीक्षा में चीटिंग करने के लिए मुन्ना भाई कैसे-कैसे पैंतरा आजमाता है, दिखाया गया है. कुछ इसी तरह की नकल के लिए जुगाड़ बिहार के दरभंगा में भी देखने को मिला. दरअसल केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों मुन्ना भाई की गिरफ्तारी मिल्लत कॉलेज दरभंगा से हुई है.

BIHAR POLICE CONSTABLE EXAM

दरभंगा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई

जानकारी के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मिल्लत कालेज केंद्र पर ब्लूटूथ की मदद से नकल करने के प्रयास में दो अभ्यर्थियों को रविवार को पकड़ा गया. अचानक केंद्राधीक्षक को कुछ भुनभुनाने की आवाज आई. उन्होंने देखा तो दोनों अभ्यर्थी बात कर रहे हैं.

‘कैप्सूल’ कनेक्शन से सभी दंग

दोनों एक ही कमरे में अपनी जेब में रखे कैप्सूल के आकार के ब्लूटूथ की मदद से किसी से बात कर रहे थे. इसी दौरान एक शिक्षक की नजर दोनों पर पड़ी. संदेह होने पर वीक्षक ने तलाशी ली तो ब्लूटूथ बरामद हुआ. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत लहेरियासराय थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों मुन्ना भाई को कॉलेज ने पुलिस के हवाले कर दिया गया.

भोजपुर के है दोनों

वहीं दोनों मुन्ना भाई की पहचान भोजपुर जिले के रहने वाले विकास कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार नामक अभ्यर्थी के रूप में हुई है. वहीं इस मामले में देर शाम मिल्लत कालेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की गई है.

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारी

इससे पहले 1 अगस्त को मधेपुरा से बायोमेट्रिक सुपरवाइजर समेत तीन युवकों को पुलिस ने फर्जीवाड़ा करते दबोचा था. बीते दिनों सिवान से भी परीक्षा के सख्त जांच और बायोमेट्रिक टेस्ट के दौरान दो फर्जी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.