MUZAFFARPUR

सम्राट चौधरी का नेता प्रतिपक्ष पर हमला “तेजस्वी जी आपकी योग्यता पर मुझे ही नहीं, आपके परिवार और पूरे बिहार को भी शंका है”

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच प्रक्रिया ने बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा था, “हम अब चुनाव कैसे लड़ेंगे, जब मेरा ही नाम लिस्ट में नहीं है?” उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

इस पूरे मामले पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक तीखा पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने लिखा, “तेजस्वी जी, आपकी योग्यता पर मुझे ही नहीं, आपके परिवार और पूरे बिहार को भी शंका है। S.I.R ड्राफ्ट में अपना नाम खोजना आपके लिए बहुत मुश्किल लग रहा होगा। आपका नाम 416 नंबर पर ससम्मान पिताजी के साथ दर्ज है, आप देख सकते हैं। अब तो भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए।”

चुनाव आयोग द्वारा स्पष्टता के बाद यह मामला अब विपक्ष के लिए राजनीतिक रूप से उल्टा पड़ता दिख रहा है, और भाजपा इसे ‘झूठ का पर्दाफाश’ बता रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव इस जवाबी हमले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

दरअसल, इस मामले पर चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज कर दिया है। पटना के जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में न केवल शामिल है, बल्कि उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पुस्तकालय भवन, क्रम संख्या 416 पर दर्ज है। पूर्व में उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 पर था। प्रशासन ने इसे भ्रामक बयानबाज़ी करार दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.