MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में 40 की भाभी….21 का देवर, 2 बच्चें छोड़ प्रेमी के साथ हुई फरार

मुजफ्फरपुर : प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। बिहार के मुजफ्फरपुर में इसी तरह के इश्क की एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। 40 साल की भाभी का दिल 21 साल के देवर के लिए ऐसा धड़का कि वह जवान हो रहे बेटों को छोड़कर फरार हो गई। अपने साथ घर से कैश और जेवर भी लेकर चली गई। पति ने पुलिस को आवेदन देकर बीवी को वापस लाने की गुहार लगाई है।

घटना मनियारी थाना इलाके के एक गांव की है। महिला की शादी हुए 20 साल से ज्यादा हो गए हैं। उसके दो बेटे हैं, जो बड़े हो चुके हैं। एक बेटे की शादी की बात भी चल रही है। महिला का पति गरीबनाथ ऑटो चलाता है। इस बीच बीवी घर पर अपने देवर को बुलाकर रंगरेलियां मनाती थी। प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि कुछ दिन पहले दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए। पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे कैश और जेवर भी लेकर भाग गई है।

पति ने बताया कि उसका रिश्ते का भाई घर आता था तो कहता था कि भाभी को भगाकर ले जाएंगे। सब इसे मजाक समझकर हल्के अंदाज में लेते थे क्योंकि देवर अपनी भाभी से 19 साल छोटा है। पति के पीठ पीछे वह प्रेम और अवैध संबंध की खिचड़ी पका रही थी इसका अंदाजा किसी को नहीं था। महिला का एक बेटा बालिग हो चुका है, जिसकी शादी की चर्चा थी। लेकिन इससे पहले ही मां ने 19 साल छोटे देवर से लव मैरिज कर लिया।

पीड़ित पति ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि पत्नी बहाने बनाकर मायके गई थी। वहीं से फरार हो गई। पहले भी दोनों भाग चुके थे, लेकिन परिजन और संबंधियों के समझाने पर वापस आ गई थी। इस बार घर से नगद और गहने लेकर भागी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.