बिहार : जीविका दीदियों की अपील पर नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया। सीएम राज्य की महिलाओं को इसकी सफलता संकल्प भी दिलाते हैं। इसका असर भी दिख रहा है। शराबबंदी के लिए महिलओं के अभियान की भी खबरें आती हैं। दरभंगा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने शराबी पति को गिरफ्तार करवा दिया। उसका एक दोस्त भी मौके से पकड़ा गया। मामला घनश्यामपर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

महिला मायके में थी। उसे स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि उसका पति एक बाहरी व्यक्ति को घर बुलाकर उसके बेडरूम में शराब पिला रहा है और खुद भी पी रहा है। महिला ने इसकी सूचना घनश्यामपुर थाने को दी। घटना के सत्यापन को पहुंची पुलिस ने रात करीब पौने नौ बजे छापेमारी की और महिला के पति अब्दुल सत्तार और उसके साथी शिवेंद्र कुमार को बेडरूम से पकड़ लिया। वहां से एक सील पैक और दो खाली बोतलें भी बरामद हुईं। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों शराबियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल शराबी नेचर के कारण शुरुआत से ही उसका अपने पति से बेहतर संबंध नहीं रहा। 17 नवम्बर 2024 को उसकी शादी अब्दुल सत्तार से हुई थी। शादी के तीन दिन बाद से ही दोनों के बीच खटपट हो गई। अब्दुल पीने का आदी था और नशे में दहेज के नाम पर उसके साथ मारपीट करता था। महिला कुछ दिनों से मायके में रहती थी। पत्नी की गैरमौजूदगी में वह अपने घर में शराब पीता था और गलत काम भी करता था। पत्नी को यह मंजूर नहीं था। जैसे ही पत्नी को इसकी जानकारी मिली कि उसने पुलिस को सूचना देकर पति और उसके दोस्त को जेल भेजवा दिया।

महिला ने बताया कि शादी के समय महिला के माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के बाद जब वह अपनी ससुराल बंगरहट्टा गई तो पति ने कम दहेज लाने का आरोप लगाकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अक्सर शराब पीने के बाद पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करता था।








Leave a Reply