मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बुधवार को फर्जीवाड़ा के प्रयास में बायोमेट्रिक सुपरवाइजर समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें बायोमेट्रिक सुपरवाइजर बिमलेश कुमार के अलावे फर्जी परीक्षार्थी अतुल कुमार और असली परीक्षार्थी राजन कुमार शामिल हैं.

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा
तीनों युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, इसमें तीन और नामजद अभियुक्त हैं. पुलिस उनकी तलाशी कर रही है. बीते बुधवार को मधेपुरा के हॉली क्रॉस स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक युवक दूसरे के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा, जिसे शक होने पर पकड़ा गया.

बायोमेट्रिक सुपरवाइजर समेत 3 अरेस्ट
पूछताछ में फर्जी परीक्षार्थी की पहचान मोतिहारी जिले के घोड़ासहन निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई. उसने पुलिस को बताया कि वह बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर कचहरी टोला निवासी राजन कुमार के बदले परीक्षा देने आया था.

दूसरे के नाम पर आधार में फोटो
अतुल के पास जो आधार कार्ड मिला, उसमें नाम तो राजन कुमार का था, लेकिन फोटो उसकी खुद की थी. पूछताछ में उसने यह भी खुलासा किया कि असली परीक्षार्थी राजन कुमार परीक्षा केंद्र परिसर में बायोमेट्रिक कराने के नाम पर पहले ही घुस चुका था. चेकिंग सख्त देख वह परीक्षा कक्ष में नहीं गया. जब सभी बायोमेट्रिक स्टाफ को बुलाया गया, तो अतुल ने राजन कुमार की पहचान कर दी.

सुपरवाइजर गिरफ्तार ने क्या कहा?
बिमलेश कुमार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लरहा गांव निवासी हैं. उसने स्वीकार किया कि उसने परीक्षा के नियमों को जानबूझकर तोड़ा और अतुल को परीक्षा दिलाने की साजिश में शामिल हुआ.







Leave a Reply