MUZAFFARPUR

विधान परिषद में नीतीश-राबड़ी में भारी भिड़ंत, अनाप-शनाप तक पहुंचा मामला, वि’स्फोटक स्थिति के बीच सदन स्थगित

बिहार : विधान परिषद में शुक्रवार को मानसून सत्र के पांचवे और दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के बीच खूब बहसबाजी हुई. यहां तक कि नीतीश कुमार के खिलाफ विपक्ष के  हाय-हाय का नारा लगाने पर सीएम नीतीश ने अपनी जगह उठकर राबड़ी देवी और अन्य विपक्षी सदस्यों के काले कपड़े पहनने पर आपत्ति जताई. उन्होंने राबड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि हाय-हाय नहीं ये सब पूरा खाय-खाय है. ऐसा सब पहले पहनते थे. सब अनाप-शनाप पहनकर आते हो. वहीं राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार को कहा कि आप जनता के बीच जाकर जवाब दें.

विपक्षी के भारी हंगामे के बीच नीतीश कुमार ने विरोधी दल के नेताओं से कहा कि आप लोग यहां अपनी बातें रखें और दूसरों की सुनें. लेकिन यहाँ सब एक जैसा कपड़ा पहनकर सब अनाप-शनाप पहनकर आये हों. स्थिति तनावपूर्ण होता और अराजक होता देख विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

इसके पहले बिहार विधानसभा के पांचवे दिन यानी आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सीएम नीतीश विपक्षी नेताओं पर भड़क गए। सदन में विपक्षी नेताओं का हंगामा जारी है। अध्यक्ष की ओर से बार बार हंगामा को रोकने के लिए कहा गया। लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा जिसके बाद शुरु होते ही सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

दरअसल, सदन का मौहाल मानसून सत्र के पहले दिन से ही गरमाया हुआ है। चौथे दिन तो बात गाली-गलौज से लेकर मारपीट कर पहुंच गई। सदन का माहौल शांत होने के बजाय और अधिक तनावपूर्ण होता दिख रहा है। ‘SIR’ (Special Investigation Report) और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। गुरुवार को हुए विवाद और तीखी बहस के बाद आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। सदन में आज विपक्ष जमकर बवाल करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.