MUZAFFARPUR

‘बाप’ पर बिहार विधानसभा में जबरदस्त बवाल, सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव में भिड़ंत

पटना: जिस ‘बाप’ शब्द को लेकर बुधवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन हंगामा हुआ था, आज तेजस्वी यादव की माफी बावजूद आज नए सिरे से उसी ‘बाप’ पर बवाल हो गया है. उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को उनके पिता लालू यादव को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर आरजेडी समेत पूरा महागठबंधन भड़क गया. नेता प्रतिपक्ष ने भी बेहद तीखे लहजे में जवाब दिया. जिसके बाद दोनों ओर से हंगामा शुरू हो गया.

सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव में भिड़ंत

असल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सत्र के चौथे दिन सरकार की नाकामी गिना रहे थे, उस दौरान सत्ता पक्ष लगातार उनकी बातों पर आपत्ति जता रहा थे. स्पीकर नंदकिशोर यादव के हस्तक्षेप के बाद हालांकि तेजस्वी अपनी बात कह रहे थे लेकिन जैसे ही उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तमतमा गए और लालू यादव को लेकर ओछी टिप्पणी कर दी.

लालू को लेकर क्या बोले सम्राट?
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीच में ही तेजस्वी को टोकते हुए कहा, ‘आप कौन होते हो बोलने वाला. जिसका बाप जो है, अपराधी हो बिहार का, वो क्या बोलेगा. चल हट, चल हट. लुटेरा हो, लुटेरा.’

तेजस्वी ने भी दिया तीखा जवाब

इस पर तेजस्वी यादव ने भी पलटवार करते हुए कहा, ‘ज्यादा जोर से बोलोगे तो @#$! हो जाएगा, @#$! हो जाएगा.’ इसके बाद दोनों ओर से बवाल शुरू हो गया.

सदन के अंदर बवाल

सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच जारी जुबानी जंग के बीच आरजेडी के कई विधायक सत्ता पक्ष की तरफ तेजी से बढ़े. जिसके बाद सत्ता पक्ष की तरफ से भी कई विधायक निकल कर बाहर आए. हालांकि हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

कार्यवाही स्थगित

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए. मार्शल ने बीच-बचाव कर दोनों पक्ष को हाथापाई करने से रोका. वहीं, विधानसभा से बाहर निकल कर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको सदन में बोलने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह तो केवल आम जनता के मुद्दों को उठा रहे थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.