बिहार : श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और उनके पति की आयु लंबी होती है।

यह व्रत केवल सुहागिन स्त्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कुंवारी कन्याएं भी इस दिन उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने की कामना करती हैं। साल 2025 में हरियाली तीज का पर्व रविवार, 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं मंदिर जाकर या फिर स्वयं घर पर भी विधिपूर्वक पूजा कर सकती हैं।

र पर हरियाली तीज की पूजा कैसे करें?
- यदि आप घर पर ही हरियाली तीज की पूजा करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ विशेष नियमों का पालन करके पूजा कर सकती हैं और व्रत का फल प्राप्त कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर हरियाली तीज व्रत की विधि।

- तीज के दिन प्रातःकाल स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान पर दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें।







Leave a Reply