MUZAFFARPUR

पटना के अस्पताल में म’र्डर, रूम नंबर 209 की पूरी कहानी, CCTV में कैद 5 शू’टर

पटना : बिहार की राजधानी पटना के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में एक कैदी को गोलियों से भून डाला गया. बक्सर के रहने वाले चंदन मिश्रा पर पांच अपराधियों ने दनादन फायरिंग की और उसे मौत के घाट उतार दिया गया.

Murder In Patna Hospital

CCTV फुटेज आया सामने

पटना में हुए गैंगवार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ दिख रहा है कि जिस 209 नंबर वार्ड में चंदन मिश्रा इलाजरत था. उसमें 5 अपराधी अंदर दाखिल होते हैं. इसमें से 4 के सिर पर टोपी है.

रूम नंबर 209 की पूरी कहानी

एक-एक कर अपराधी 209 नंबर वार्ड (कमरा) में दाखिल होते हैं. सभी के कमर में पिस्टल था. सभी पिस्टल निकालते हैं और अंदर घुस जाते हैं. इसके बाद दनादन फायरिंग करने लगते हैं. अब तक की जानकारी के अनुसार चंदन मिश्रा को पांच गोली लगती है और उसकी मौत हो जाती है.

नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी

जब अपराधी अंदर में दनादन फायरिंग कर रहे थे तो बाहर लॉबी में एकदम सन्नाटा पसरा हुआ था. ना तो कोई पुलिस वाला दिख रहा है, ना ही कोई सुरक्षा कर्मी. हालांकि आवाज सुनकर बगल के वार्ड में मौजूद लोग बाहर निकले. ज्योंहि नजारा देखा वो सहमकर अंदर चले गए.

पटना में गैंगवार
हत्या को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से भाग निकलते हैं. यहां प्रश्न उठता है कि जब चंदन मिश्रा बेऊर जेल का अपराधी था तो उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कहां थे? क्या पुलिस को गैंगवार की आशंका नहीं थी, क्योंकि चंदन भी कुख्यात अपराधी था.
पुलिस ने एक्शन की कही बात
हालांकि इस हत्याकांड के बाद पटना पुलिस एक्शन में आ गई है. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा कह रहे हैं कि अपराधियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा. वैसे दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड ने पुलिस की निंद जरूर हराम कर दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.