मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सनातन वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने बाबा गरीब स्थान मंदिर में नियमों के विरुद्ध पूजा करने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किया गया था कि हर सोमवारी को दोपहर 12:00 बजे तक कावड़िया बंधु को जलाभिषेक करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही बुढ़ी गंडक से आने वाले कांवरियों को भी प्राथमिकता दिया जाएगा। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री और भाजपा नेताओं को नियम के विरुद्ध पूजा करवाई गई। साथ ही उनकी गाड़ियां भी गलत जगह पर खड़ी थी। इसी के विरोध में आज ज्ञापन सौंपा गया है। अगर इस पर कार्रवाई हुई तो दो दिनों के बाद माननीय न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा।









Leave a Reply