MUZAFFARPUR

CM नीतीश समस्तीपुर को देंगे 500 करोड़ से ज्यादा की सौगात, कई विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर के लोगों को 500 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे. 322 करोड़ की लागत से बलान एवं जमुआरी नदी की गाद उड़ाही की योजना की भी शुरुआत करेंगे. इसके अलावा 96.11 करोड़ की लागत से रोसड़ा शिवाजी नगर पथ के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे.

केंद्र और बिहार सरकार के मंत्री रहेंगे मौजूद

समस्तीपुर के मूसापुर में दोपहर 3 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसमें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद, राय रामनाथ ठाकुर मंत्री श्रवण कुमार, नितिन नवीन, महेश्वर हजारी सहित स्थानीय सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे.

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

सीएम नीतीश 62.25 करोड़ की लागत से निर्मित शिवाजी नगर प्रखंड के शंकर घाट पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का शिलान्यास करेंगे. साथ ही 42.30 करोड़ की लागत से सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाईपास निर्माण की योजना का भी शिलान्यास करेंगे.

प्रगति यात्रा में योजनाओं की थी घोषणा

सीएम नीतीश ने इस साल प्रगति यात्रा के दौरान जिन सभी योजनाओं की घोषणाएं की थी. उनको लेकर सरकार ने कैबिनेट से पहले ही स्वीकृति ले ली है और अब शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है.

आचार संहिता से पहले शिलान्यास कार्यों में तेजी

बता दें कि साल 2025 बिहार के लिए चुनावी साल है. ऐसे में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले सभी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने की तैयारी शुरू हो गई है.

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सीएम नीतीश ने भी विभागों को निर्देश दिए हैं कि प्रगति यात्रा के दौरान जितनी घोषणाएं हुई हैं. उनके संबंध में कैबिनेट से स्वीकृति ली जा चुकी है. कार्यक्रम कर शिलान्यास और उद्घाटन कर लिया जाए. निर्देश मिलने के बाद सभी विभाग इसमें लगे हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.