बिहार: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार जल्द ही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दामन थाम सकते हैं. दो दिन पहले बिहार बंद के दौरान राहुल गांधी के रथ पर सवार होने से कन्हैया कुमार को रोका गया था.

उसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई कि कन्हैया कुमार का कांग्रेस से मोहभंग हो सकता है. अब इसके संकेत जनसुराज की ओर से मिले हैं. पीके की पार्टी के सोशल मीडिया हेंडल पर इसे लेकर संकेत दिए गए हैं कि कन्हैया कुमार को जल्द ही पार्टी में शामिल कराया जा सकता है.

JanSuraajForBihar’ के सोशल मीडिया हेंडल से शुक्रवार को किये पोस्ट में लिखा गया है, ‘दोस्तों, आप लोगों की कन्हैया कुमार के बारे में क्या राय है? वो कैसे नेता हैं? क्या उन्हें बिहार की राजनीति में कांग्रेस के साथ ही सक्रिय रहना चाहिए या किसी और पार्टी से हाथ मिलाना चाहिए? और क्या आपको नहीं लगता कि उन्हें केंद्र की बजाय बिहार की राजनीति में ज़्यादा सक्रिय होना चाहिए?’ गौरतलब है कि पीके अपनी पार्टी को बिहार में मजबूत करने के लिए पूरी तरह से सजग हैं.

वे कई ऐसे लोकप्रिय चेहरों को पार्टी में शामिल करा रहे हैं जो प्रसिद्ध हैं. पिछले दिनों ही यूट्यूबर मनीष कश्यप को जनसुराज में शामिल कराया गया था. अब युवा चेहरे के तौर पर कन्हैया कुमार पर डोरे डाले जा रहे हैं.

कौन हैं कन्हैया कुमार
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के बीहट गांव के हैं. उन्होंने अपनी सियासी पारी की शुरुआत वामदलों के साथ की. उनके जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष रहने के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगने का आरोप लगा लेकिन पुलिस आज तक यह साबित करने में विफल रही कि कन्हैया वहां मौजूद थे.

बेगूसराय से लोकसभा चुनाव में वामदल के टिकट पर किस्मत आजमाए लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए. पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस के टिकट पर उतरे लेकिन सफलता नहीं मिली.






Leave a Reply